अमृतसर| खालसा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन और स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की ओर से उर्दू व्यंग्य व दास्तानगोई पर आधारित साहित्यिक शाम ‘अदबी बैठक’ का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि उपकुलपति डॉ. महल सिंह ने बताया कि दास्तानगोई में प्रभावशाली प्रस्तुति एक कुशल कलाकार का हुनर है। प्रमुख कलाकार डॉ. जयश्री सेठी और मोहम्मद समीर आबादान खान ने लेखक पतरस बुखारी के दो लेखों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार व डीन डॉ. रमिंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. पूनमप्रीत कौर के नेतृत्व में हुए इस आयोजन का संचालन डॉ. कुलवंत कौर ने किया, जबकि अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया।
खालसा यूनिवर्सिटी में उर्दू व्यंग्य-दास्तानगोई पर मीटिंग
अमृतसर| खालसा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन और स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की ओर से उर्दू व्यंग्य व दास्तानगोई पर आधारित साहित्यिक शाम ‘अदबी बैठक’ का कार्यक्रम किया गया। जयश्री सेठी और मोहम्मद समीर आबादान खान ने लेखक पतरस बुखारी के दो लेखों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
EEditor
13 नव॰ 2026, 08:27 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






