डीसीएम यंग एंटरप्रेन्योर्स स्कूल ने बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के सहयोग से हीरोज ऑफ टुमॉरो 2026 राष्ट्रीय नवाचार और उद्यमिता प्रतियोगिता का रीजनल राउंड आयोजित किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने नए व्यावसायिक विचार, प्रोटोटाइप और मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शन के आधार पर 31 टीमों को गुरुग्राम में होने वाले ग्रैंड फिनाले हेतु चुना गया। कार्यक्रम में हाईवे इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अंकुर मुंजाल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, डिप्टी सीईओ डॉ. गोपन गोपालकृष्णन और बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि अजय महाजन व नितिन के साथ जूरी सदस्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने वास्तविक समस्याओं के समाधान पर आधारित नवाचारी मॉडल पेश किए। जूरी ने नवीनता, उपयोगिता, व्यावहारिकता और प्रस्तुति के मानकों पर मूल्यांकन किया। डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने उद्यमिता सोच को स्कूल स्तर से विकसित करने की जरूरत बताई। अंकुर मुंजाल ने प्रतिभागियों को रचनात्मक प्रयोग जारी रखने के लिए प्रेरित किया। समापन पर प्रतिभागियों और जूरी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर