पीसीएस परीक्षा लीक प्रकरण को लेकर पंजाब की राजनीति में विरोध तेज होने लगा है। परीक्षा में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इसी बीच कार्यक

अजिंदर सिंह ने बताया कि पीसीएस जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होना मात्र परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्न नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जो दिन-रात मेहनत कर अफसर बनने का सपना देखते हैं। ऐसी घटनाओं से योग्य और महनती अभ्यर्थियों का व्यवस्था से भरोसा उठता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

यदि परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता ही सुरक्षित नहीं रह पाती तो मेहनत और योग्यता के आधार पर चयन होने की व्यवस्था पर प्रश्न खड़े होना स्वाभाविक है। युवा मोर्चा ने मांग की कि पीसीएस परीक्षा लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, पेपर लीक में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने हेतु परीक्षा प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में अभिषेक सिंगल, विनीत बहल, साहिल दुग्गल, मनीष शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर