मदर्स प्राइड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मलसियां में 21 पंजाब बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा सशस्त्र बलों पर एक विशेष जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इसमें स्कूल के 40 कैडेटों ने भाग लिया। कपूरथला से आए नायब सूबेदार करमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों की भूमिका, कार्यप्रणाली और भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी दी एवं प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अफसर सौरव दादरिया ने कैडेटों को अनुशासन और एकाग्रता के साथ सीखने हेतु प्रेरित किया। प्रिंसिपल रजनी बाला और चेयरपर्सन कुमारी अरुण जस्सल ने कैडेटों की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है।