- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Launch Of The Novel 'Nadi Naav Sanjogi Mela'
गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज विश्वविद्यालय में लेखिका हरकीरत कौर चहल के नवीन उपन्यास नदी नाव संजोगी मेले का लोकार्पण भावपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वा
डॉ. गिल ने इसे विश्वविद्यालय में आयोजित पहले साहित्यिक कार्यक्रम के रूप में उल्लेख करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को साहित्य से जोड़ने में सहायक हैं। लेखिका ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को अपनी साहित्यिक कृतियां भेंट कीं। डॉ. प्रेम मान ने लेखन शैली की सराहना करते हुए उन्हें ''शब्दों की जादूगरनी बताया। उपन्यास पर डॉ. पुष्पविंदर खोखर और प्रो. सुरिंदर जैपाल ने विचार रखे, वहीं डॉ. बलवीर पंधेर और जगतार शेरगिल ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। वक्ताओं के मुताबिक पश्चिमी पंजाब और रावी नदी के परिवेश में रची कहानी साझा विरासत, मानवीय संबंधों और विभाजन की पीड़ा को छूती है। मंच संचालन डॉ. अपमिंदरपाल सिंह बराड़ ने किया।







