जनता शहर के भगवान चौक क्षेत्र में किराएदार के पालतू कुत्ते ने 10 वर्षीय बच्चे मोहित पर आक्रमण कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के मुंह, ठोड़ी और टांगों को बुरी तरह काट लिया। बच्चे की चीखें सुनकर पिता गणेश ने उसे कुत्ते के जबड़ों से छुड़ाया। परिजन उसे फौरन सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने करीब 50 टांके लगाए। घटना सोमवार शाम 9 नवंबर की है। मोहित घर में खेल रहा था। पड़ोसी दीपक अवस्थी के मुताबिक, किराएदार को पहले भी कुत्ते को छोटी चेन से बांधकर रखने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कुत्ते को लंबी चेन से बांधकर खुला छोड़ दिया गया था। घटना के समय कुत्ते का मालिक घर पर मौजूद नहीं था। थाना डिवीजन नंबर-6 के एएसआई राजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर प्रकरण की पड़ताल कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।