- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Handing Over Every Task To The App, Activity Is Decreasing Amidst Convenience
स्मार्टफोन पर एक क्लिक और घर का सामान दरवाजे पर। भूख लगी तो खाना ऑर्डर, कपड़े धोने हैं तो लॉन्ड्री ऐप, घर की सफाई हेतु सर्विस बुक और दवाइयां भी ऑनलाइन उपलब्ध। तकनीक ने लोगों की जिंदगी को पहले से काफी आसान बना दिया है। अब रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों
किराना लेने जाने की भी जरूरत नहीं : पहले घर का राशन या रोजमर्रा का सामान खरीदने हेतु लोग बाजार या नजदीकी दुकान तक जाते थे। अब ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप से कुछ मिनटों में सामान ऑर्डर किया जा सकता है। दूध, ब्रेड, फल, सब्जियां और घरेलू जरूरत का सामान घर पहुंच जाता है। इससे समय जरूर बच रहा है, लेकिन छोटी दूरी हेतु पैदल जाने की आदत भी कम हो सकती है।
खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक सर्विस : कामकाजी लोगों और व्यस्त परिवारों में रेडीमेड फूड, ऑनलाइन फूड डिलीवरी और लॉन्ड्री सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ा है। पहले घर में खाना बनाने, कपड़े धोने और सुखाने जैसे कामों में काफी समय और शारीरिक मेहनत लगती थी। अब इन कामों हेतु भी ऐप पर सर्विस उपलब्ध है। घर की सफाई और दूसरी घरेलू जरूरतों के लिए भी लोग ऑनलाइन सहायता ले रहे हैं।
सुविधा के साथ कम हो रही रोजमर्रा की मूवमेंट : लाइफस्टाइल में आए इस बदलाव का एक दूसरा पहलू भी है। जब छोटी-छोटी जरूरतों हेतु भी बाहर निकलना नहीं पड़ता तो रोजाना चलने-फिरने के अवसर कम हो सकते हैं। ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना और घर लौटकर भी ऐप पर निर्भर रहना शारीरिक गतिविधियों को और सीमित कर सकता है। इसका असर धीरे-धीरे फिटनेस और सक्रिय दिनचर्या पर पड़ सकता है।
सुविधा और एक्टिव लाइफस्टाइल में बनाना होगा संतुलन : विशेषज्ञों के मुताबिक तकनीक का इस्तेमाल गलत नहीं है, लेकिन हर छोटे काम हेतु उस पर निर्भर होना जरूरी नहीं। जहां संभव हो, नजदीकी बाजार तक पैदल जाना, घर के छोटे काम खुद करना, सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और रोजाना वॉक हेतु वक्त निकालना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक वयस्कों को सप्ताह में 150 से 300 मिनट तक मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। डिजिटल सुविधाओं का मकसद समय और मेहनत बचाना है, न कि शरीर की हर गतिविधि को खत्म करना। जरूरत इस बात की है कि ऐप से मिलने वाली सुविधा के साथ अपनी सेहत और शारीरिक सक्रियता का भी ध्यान रखा जाए।







