लुधियाना में पालतू कुत्तों के हमलों के प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ढोलेवाल स्थित चौकी नंबर 6 के अधीन आते जनता नगर (भगवान चौक) इलाके का है। यहां एक मकान में रहने वाले किराएदार के पालतू कुत्ते ने 10 वर्ष के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दि

गमले के पास खेल रहा था मासूम,अचानक किया आक्रमण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय मोहित अपने घर में परिवार के साथ गमले के पास खेल रहा था। उसी मकान में रहने वाले एक किराएदार ने अपने कुत्ते को लंबी चेन के सहारे बांधा हुआ था। अचानक कुत्ते ने मासूम पर झपट्टा मार दिया। 10 वर्ष का बच्चा खुद का बचाव नहीं कर पाया और जमीन पर गिर गया। कुत्ते ने उसके मुंह ठोड़ी और टांगों को अपने जबड़े में दबोच लिया और बुरी प्रकार से नोचना शुरू कर दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पिता ने दिखाई फुर्ती,वरना जा सकती थी जान

घटना के वक्त बच्चे के पिता गर्नेश वहीं मौजूद थे। जब उन्होंने अपने बेटे मोहित को कुत्ते के जबड़े में फंसा और खून से लथपथ चीखते देखा तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए फुर्ती दिखाई। गर्नेश ने तुरंत बच्चे को कुत्ते से दूर पीछे की तरफ खींचा। पिता गर्नेश का कहना है कि अगर वे चंद सेकंड की भी देरी करते या बेटे को नहीं खींचते, तो कुत्ता उसे बुरी प्रकार चीर-फाड़ देता और उसकी जान भी जा सकती थी। हमले के पश्चात लहूलुहान बच्चे को फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे लगभग 50 टांके लगाए गए हैं। इस खौफनाक मंजर के पश्चात से बच्चा पूरी तरह से सदमे में है।

किराएदार की अनदेखी और लापरवाही पड़ी भारी

इसी मकान में रहने वाले पड़ोसी दीपक अवस्थी ने जानकारी दी कि कुत्ते के मालिक (किराएदार) को इस घटना से पहले भी अनेक बार चेतावनी दी जा चुकी थी। मोहल्ले वालों ने उन्हें स्पष्ट बताया था कि कुत्ते को नीचे अपने पास छोटी चेन से बांध कर रखें, क्योंकि आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं और उन्हें कुत्ते से डर लगता है। इसके बावजूद, मालिक ने लापरवाही बरतते हुए प्रायः कुत्ते को एक लंबी चेन के सहारे खुला छोड़ दिया। इसी लापरवाही का नतीजा आज इस मासूम बच्चे को भुगतना पड़ा। हैरत की बात यह है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, कुत्ते का मालिक घर पर मौजूद नहीं था।

पहले इलाज पर फोकस, पुलिस केस से कतरा रहा परिवार

मासूम के बुरी तरह घायल होने के बाद भी पीड़ित परिवार फिलहाल पुलिसिया कार्रवाई से बच रहा है। पिता गर्नेश का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने बेटे का इलाज कराना और उसे इस दर्द से बाहर निकालना है। दूसरी ओर पड़ोसी दीपक अवस्थी का कहना है कि वे परिवार को लगातार समझा रहे हैं कि ढोलेवाल चौकी में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसा हादसा न हो। हालांकि आगे की कोई भी कानूनी कार्रवाई परिवार की रजामंदी के पश्चात ही तय की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर