- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Angry Family Beats Son in law After Finding Another Woman's Clothes In The Bathroom
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पत्नी अपने पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। विवाद की वजह पति के बाथरूम में किसी पराई औरत के कपड़े मिलना बताया जा रहा है। यह पूरी घटना बस्ती बावा खेल इलाके की बताई जा रही है।
सूचना के मुताबिक, पति अपनी पत्नी से अलग एक किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी को काफी वक्त से शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बीच पत्नी को आसपास के लोगों से पता चला कि पति के कमरे पर किसी महिला का आना-जाना है। इसके बाद जब पत्नी वहां पहुंची, तो उसे बाथरूम में किसी अन्य महिला के अंगवस्त्र मिल गए।
मुझे छोड़कर पराई औरत के चक्कर में हो... सबूत हाथ लगते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वायरल वीडियो में पत्नी के हाथ में उस पराई औरत के कपड़े हैं और वह पति को चप्पलों से पीटते हुए बार-बार पूछ रही है कि ये बाथरूम में कैसे आए?
वह पति को फटकार लगाते हुए कहती है कि तुम मुझे छोड़कर पराई औरत के चक्कर में हो। वीडियो में पत्नी के साथ आए एक अन्य सज्जन (संभवतः पत्नी पक्ष से) भी पति की पिटाई करते दिख रहे हैं। बस्ती बावा खेल इलाका की वायरल वीडियो का फुटेज जिसमें व्यक्ति की चप्पल से पिटाई होती हुई दिख रही है।
पैर छूकर पति ने मांगी माफी सरेआम हुई इस फजीहत और चप्पलों से पिटाई के अंत में पत्नी अपने पैर दिखाते हुए पति से कहती है कि वह माफी मांगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मार खा रहा पति पराजय मानकर पत्नी के पैर छूता है और माफी मांगता है। हंगामे के बीच पुलिस का एक एएसआई भी खड़ा नजर आ रहा है।







