श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित साप्ताहिक मां की चौकी में रमेश बावा एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। कार्यक्रम में उन्होंने चिंतपूर्णी माँ मैनू तेरा आसरा, तेरे बिन रह नहीं सकदा माँ तथा मैनू तेरी आदत पै गई है जैसी भावपूर्ण प्रस्तुति दी और ज्योति प्रज्वलन अश्विनी जैन और बलबीर गुप्ता ने किया। चौकी में कुंवर रंजन, संदीप गुप्ता, सुरेन्द भगत, रजनी शर्मा, मदन साहब, सोनू जी, श्याम सुंदर मल्होत्रा, इंदर मोहन दुआ और अविनाश सिक्का उपस्थित रहे। इस अवसर पर बलबीर गुप्ता, अश्विनी जैन ने जानकारी दी कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सलाई स्कूल, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटी कोर्स और संगीत अकादमी संचालित की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर