सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी शहर धाम में साप्ताहिक हवन यज्ञ और संध्या चौकी श्रद्धा व भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान ने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री

हवन यज्ञ में यजमान परिवार और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र अग्नि में आहुतियां अर्पित की। संध्या चौकी में भजन गायक ने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया। श्री सालासर धाम और श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के पावन छींटे श्रद्धालुओं पर किए गए तथा ध्वज फहराया गया। बंटी बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि गोवर्धन पूजा अहंकार त्याग, ईश्वर के प्रति समर्पण और प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि गोवर्धन पर्वत और गौ माता का पूजन प्रकृति के प्रति कृतज्ञता सिखाता है। कार्यक्रम में श्री प्रेम धाम ट्रस्ट पदाधिकारियों व महिला मंडल की सक्रिय भूमिका रही। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

अंत में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर में आए गणमान्यों का स्वागत ज्योति गुप्ता, रोहित डंग और संदीप धमीजा ने किया और भजन गायक को सम्मानित किया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर