दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नकोदर में 25 से 29 नवंबर 2025 तक 5 दिवसीय श्री राम कथा आयोजित करेगा। कथा रोज शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक होगी।

आयोजन धर्म अर्थ मंदिर शिवाला कुटिया लाला सदानंद जी भल्ला, मुरादशाह रोड, नकोदर में होगा। कथा का वाचन संस्थान के संस्थापक और संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या प्रज्ञा चक्षु साध्वी सुश्री शचि भारती जी करेंगी।

शहरवासियों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया

विज्ञापनIn-Article Banner

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत संस्थान के सेवादारों ने नगर के बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और शहरवासियों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम का उद्देश्य कहा।

सेवादारों ने कथा के कार्यक्रम और व्यवस्थाओं हेतु शहरवासियों और व्यापारियों से अपनी श्रद्धा के मुताबिक आर्थिक सहयोग देने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि श्री राम कथा भगवान राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, सेवा, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है।

संस्थान के अनुसार, बाजारों में लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कार्यक्रम में सहयोग देने का आश्वासन दिया। संस्थान ने शहरवासियों को परिवार सहित कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर