आकाशपुरी स्थित शिव दुर्गा मंदिर, बिंद्रावन रोड, सिविल लाइन में साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ करवाया गया। आयोजन पंजाब भाजपा बुद्धिजीवी सैल के कन्वीनर उमेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुआ। आयोजन की शुरुआत पंडित राम ने बालाजी की स्तुति कर श्री हनुमान चालीसा पाठ से की। इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडल की कामिनी, गीता, फुलारानी, हर्ष, मीनू, सोनिया, अनीता और सीमा ने हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। समारोह में राष्ट्रीय हिन्दू मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश बांसल और पंडित सुशांत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में दविंदर भाटिया, अशोक धीर, राकेश साल्दी, सीए हेमंत भारद्वाज, सीए संदीप, नरेश गुप्ता, सोनू शर्मा, जतिंदर वशिष्ठ, बबलू अग्रवाल, पवन कुमार उपस्थित रहे।