पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर राज्य की संगठनात्मक स्थिति और चुनावी तैयारियों का जायजा लेने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और सह-प्रभारी सूरज ठाकुर 12 नवंबर को शाम 4 बजे तरनतारन के सत्कार पैलेस पहुंच रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी तरनतारन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मीटिंग में लोकसभा हलका खडूर साहिब के अधीन आते 9 विधानसभा क्षेत्रों तरनतारन, पट्टी, खेमकरण, खडूर साहिब, जीरा, कपूरथला, श्री सुल्तानपुर लोधी, जंडियाला गुरु और बाबा बकाला साहिब के मौजूदा व पूर्व विधायकों, वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक प्रधानों और पदाधिकारियों के साथ विचार- विमर्श किया जाएगा।

मीटिंग का प्रमुख मकसद धरातल पर पार्टी की स्थिति का आकलन करना, स्थानीय मुद्दों और लोगों की समस्याओं की सूचना जुटाना तथा संगठन को मजबूत करने हेतु सुझाव प्राप्त करना है।

विज्ञापनIn-Article Banner

एकत्रित रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। भुल्लर ने समूची लीडरशिप व कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर