पुलिस द्वारा सब-डिविजन भुच्चो के थाना नहियांवाला के तहत आने वाले ग्राम खेमुआना, जीदा और हररायपुरा में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के बीच पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की बारीकी से पड़ताल की गई। ग्राम घुम्मण कलां में विलेज डिफेंस कमेटी और पंचायत सदस्यों के साथ मीटिंग की गई और साथ ही गांव में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के बीच एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए।

सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में हॉटस्पॉट जगहों की पहचान करके गांवों और शहरों के इन इलाकों में नशों के खात्मे हेतु कार्रवाई की जा रही है। जिन इलाकों में नशों का अधिक प्रकोप है, उन इलाकों में लोगों की जरूरत के मुताबिक बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है।

इसके तहत गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम, स्ट्रीट लाइटों का काम, खेल के मैदानों के सुधार का काम, स्पोर्ट्स किट बांटने का काम आदि करवाए जा रहे हैं। गांव हररायपुरा में ग्राम पंचायत की सहायता से एससी धर्मशाला में लाइटें लगाई गईं। गांव पथराला के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के विद्यार्थियों से वार्ता की गई और विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की गई। गांव मलूका में नशे हेतु इस्तेमाल की जाने वाली सुनसान जगहों को साफ कराया गया। इसी कड़ी के तहत 4 कैमरे और 20 लाइटें लगाई गई हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

जिला पुलिस द्वारा ग्राम निवासियों के साथ मीटिंग की गई और नशा छोड़ चुके युवाओं को दिवाली गिफ्ट व मिठाइयां बांटी गईं। जिला पुलिस द्वारा स्थानीय जिम में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट व रिफ्रेशमेंट और क्रिकेट खेल रहे बच्चों को खेल से संबंधित सामान, सेहतमंद डाइट और फल बांटे गए। भुच्चो मंडी में पुलिस द्वारा अकाल फिजिकल अकादमी में नशों के खिलाफ जागरूकता मीटिंग की गई और विद्यार्थियों को फलों का वितरण किया गया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर