- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Crime | Gangster Afridi Aides Arrested With Arms & Ammunition
तरनतारन पुलिस ने फिरौती मांगने और लोगों के घरों पर फायरिंग करवाने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 पिस्तौल और 130 कारतूस बरामद हुए। इल्जाम है कि दोनों पाकिस्तान से मंगवाए गए हथियार संभालते और गिरोह के सदस्यों तक पहुंच
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ फौजी निवासी पीर बख्श और रणजीत सिंह उर्फ राणा निवासी भोजोके, थाना सदर पट्टी, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी के गिरोह से जुड़े हैं।
गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी गिरोह से जुड़े
एसएसपी सुरिंदर कुमार लांबा ने कहा कि सीआईए स्टाफ के एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ कैंप कार्यालय से थाना सरहाली क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध लोगों की तलाश हेतु जा रहे थे। अड्डा ठठियां महिता पहुंचने पर एक मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर ने जानकारी दी कि सुखवंत सिंह उर्फ सत्तू उर्फ छोटी और रणजीत सिंह उर्फ राणा, गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी निवासी तत्तू के गिरोह से जुड़े हैं। अफरीदी आम लोगों से फिरौती मांगता है और उनके घरों पर फायरिंग करवाता है।
पाकिस्तान से आए हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि अफरीदी के खिलाफ हत्या और फिरौती मांगने समेत अनेक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। सुखवंत सिंह और रणजीत सिंह पाकिस्तान से मंगवाए गए हथियार अपने पास रखते थे और उन्हें गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाते थे।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए हथियारों में 30 बोर की 3 बरेटा पिस्तौल और 3 मैगजीन, 9 एमएम की 2 गालाक पिस्तौल और 2 मैगजीन शामिल हैं। इनके साथ 30 बोर के 12 और 9 एमएम के 118 कारतूस भी मिले।







