- Hindi News
- Local
- Punjab
- Firozpur
- Firozpur Farmers Training | Paddy Stubble Mulching Benefits Garlic Farming
किसानों को जागरूक करते हुए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र की टीम।
फिरोजपुर में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने किसानों को लहसुन की खेती में धान की पराली की मल्चिंग के फायदे बताए। इस तरीके से खरपतवार रोकने, जमीन में नमी बनाए रखने और पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है।
टीम ने अलग-अलग गांवों में जागरूकता कैंप लगाए। डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत वाड़ा काली राऊण, माहलेवाला, लालूवाला और खियाली गांवों के अन्नदाताओं को सब्जियों की खेती में पराली को मल्च की प्रकार इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। किसानों को मिट्टी और पानी की पड़ताल का महत्व भी बताया गया।
किसानों को जागरूक करते हुए पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र की टीम।
पराली खेत में गलने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति सुधरती है
डॉ. गुरमेल सिंह ने कहा कि पराली खेत में गलने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति सुधरती है। सब्जी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बीएस सेखों ने बताया कि लहसुन की बुवाई के तत्काल बाद प्रति एकड़ 25 क्विंटल सूखी धान की पराली की एक समान परत बिछाने की सलाह दी जाती है।
इससे खरपतवार नहीं उगते, जमीन में नमी बनी रहती है और मिट्टी नरम रहती है। पैदावार बढ़ने के साथ निराई-गुड़ाई का खर्च भी कम होता है।
लहसुन, आलू, मिर्च और भिंडी की फसल में पराली इस्तेमाल की जा सकती है
डॉ. सेखों ने जानकारी दी कि लहसुन, आलू, मिर्च और भिंडी की फसल में प्रति एकड़ 25 क्विंटल पराली इस्तेमाल की जा सकती है। हल्दी की फसल में प्रति एकड़ 25 से 36 क्विंटल पराली की जरूरत होती है। इस तरीके से एक एकड़ धान की पराली को एक एकड़ लहसुन के खेत में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैंप में दीपक कुमार ने किसानों को मिट्टी और पानी की पड़ताल के आधार पर संतुलित खाद इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने गेहूं की बुवाई के बीच पराली को खेत में संभालने के लिए सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, सरफेस सीडर, मल्चर और प्लो के इस्तेमाल की सूचना भी दी।







