जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन राजेश कुमार।

चेक बाउंस मामलों के निपटारे हेतु 21 नवंबर, 2026 को तरनतारन, पट्टी और खडूर साहिब की अदालतों में विशेष लोक कोर्ट आयोजित की जाएगी। इसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत दर्ज मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन राजेश कुमार ने बताया कि विशेष लोक कोर्ट का उद्देश्य चेक बाउंस मामलों का जल्द और कम खर्च में समाधान करना है। लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर मिलता है। इससे अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम होने के साथ पक्षकारों के वक्त और धन की भी बचत होती है।

विज्ञापनIn-Article Banner

उन्होंने संबंधित मामलों के पक्षकारों से अपील की कि वे विशेष लोक अदालत में शामिल होकर आपसी समझौते से विवादों का निपटारा करवाएं। इस संबंध में ज्यादा सूचना हेतु टोल फ्री नंबर 15100 या जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, तरनतारन के फोन नंबर 01852-223291 पर संपर्क किया जा सकता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर