कलानौर में अकाली दल की 'मांओं-बेटियों की ललकार रैली में हरसिमरत बादल ने शिरकत की।

गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के कलानौर में शिरोमणि अकाली दल के स्त्री विंग ने ‘मांओं-बेटियों की ललकार’ रैली की। इसमें सांसद हरसिमरत कौर बादल शामिल हुईं।

रैली सुच्चा सिंह लंगाह, पंजाब के पूर्व मंत्री और सुखजिंदर सिंह लंगाह की अगुवाई में हुई। शिरोमणि अकाली दल के स्त्री विंग की जिला प्रधान सरनजीत कौर जीदड़ समेत भारी संख्या में पार्टी से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापनIn-Article Banner

माई भागो की सेना को नशे के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए

हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि माझा और बॉर्डर की बेटियों ने नशे के खिलाफ रैली में हिस्सा लेकर दिखाया है कि वहां की मांएं नशों का अंत करके रहेंगी।

उन्होंने बताया कि माई भागो की सेना को नशे के खिलाफ डटकर खड़ा होना चाहिए। नशे के इंजेक्शन से मर रहे बेटों को इससे बचाने हेतु आंदोलन आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के जरिए नशे समाप्त किए जा सकते हैं और पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सकता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर