प्रशासनिक फेरबदल का असर सीमावर्ती जिले तरनतारन में भी देखने को मिला है। मौजूदा डिप्टी कमिश्नर राहुल को सहकारिता महकमा के अधीन मिल्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनाती हेतु उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा उन्हें पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के मुख्य कार्यकारी अफसर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। उनकी जगह निर्मल ओसेपचन को तरनतारन का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मिल्कफेड के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल गुप्ता को विशेष सचिव, परिवहन महकमा लगाया गया है। मनीषा राणा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग प्रोत्साहन महकमा का डायरेक्टर और अनुपम क्लेर को रक्षा सेवाएं कल्याण महकमा का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही निकास कुमार को प्रमुख सचिव के साथ अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।