पठानकोट|बुधवार को दिन भर धूप खिलने के दोपहर बाद बादल छा गए। इसी बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से दोपहर 3 बजे तक धूप खिलने के पश्चात बादल छाए रहे। दिन में ही चालकों को लाइटें जलाकर वाहन चलाने पड़े। इसी बीच ठंडी ने असर दिखाया। लोगों ने बीते कल के मुकाबले बढ़ती ठंड को महसूस किया। मौसम महकमा की मानें तो आने वाले दिनों में 12 नवंबर को बादल छाएंगे, हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 13, 14, 15 व 16 को मौसम साफ रहेगा। 17 नवंबर को हल्की धूप व बादल छाएंगे। 12 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
धूप के पश्चात छाए बादल, बढ़ी ठंड, आज बूंदाबांदी के आसार
पठानकोट|बुधवार को दिन भर धूप खिलने के दोपहर बाद बादल छा गए। इसी बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
EEditor
12 नव॰ 2026, 09:28 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






