- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Mahamai Jagran Will Be Held On 15th At Sri Advaita Swarup Paramahira Ashram, And A Free Medical Camp Will Also Be Organised.
श्री अद्वैत स्वरूप परमहीरा आश्रम में 15 नवंबर को महामाई का जागरण करवाया जा रहा है। इसके लिए आश्रम परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आश्रम के मुख्य संचालक महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद जी पुरी महाराज ने आश्रम परिसर में प्रवचन करते हुए बताया कि जागरण के घटनास्थल पर आश्रम परिसर में संत महापुरुष संगत का मार्गदर्शन करेंगे।
इसके अलावा जागरण में इंटरनेशनल भजन गायक रविंद्र भाटिया, इंटरनेशनल भजन गायिका बारिश जम्वाल व अन्य भजन गायक महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे। सुबह पहले हवन यज्ञ किए जाएंगे, पूर्ण आहुतियां डाल कर विश्व शांति हेतु अराधना की जाएगी व दोपहर को लंगर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री श्रद्धानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाया जाएगा।
इस अवसर पर श्रद्धाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बलशेर सिंह, महात्मा हर स्वरूप महाराज, महात्मा ओंकारानंद, महात्मा किरपाला नंद, महात्मा हरि जी महाराज, गऊ सेवा संगठन के प्रधान अमित चाढ़क, जीत बिज, किशन चंद, नंद किशोर, तरसेम राज, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार अमृतसर, सुभाष बजाज आदि मौजूद थे।







