- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Visit: Sukhbir Singh Badal Promises Business Security | Shiromani Akali Dal
फरीदकोट में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल फरीदकोट में व्यापारियों को संबोधित करते अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल।
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को फरीदकोट जिले के जैतो, कोटकपूरा और फरीदकोट में व्यापारियों के साथ अलग-अलग बैठके
]जैतो में हलका इंचार्ज सूबा सिंह बादल, कोटकपूरा में पूर्व विधायक और हलका इंचार्ज मनतार सिंह बराड़ तथा फरीदकोट में हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के नेतृत्व में आयोजित बैठकों में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसी बीच व्यापारियों ने अपने कारोबार से जुड़ी समस्याओं, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और व्यापारिक गतिविधियों में आ रही परेशानियों को सुखबीर सिंह बादल के सामने रखा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पंजाब का व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित और परेशान महसूस कर रहा है।
उन्होंने इल्जाम लगाया कि व्यापारियों से गैंगस्टर फिरौती मांग रहे हैं, पुलिस उन्हें परेशान कर रही है और सरकारी अफसर भी व्यापारियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। ऐसे माहौल में कारोबार करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर व्यापारियों को भयमुक्त माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा एवं उन्हें बिना किसी डर और दबाव के कारोबार करने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और आगजनी से होने वाले नुकसान हेतु बीमा सुविधा देने की योजना लागू की जाएगी। इसके साथ ही पंजाब में बड़े उद्योग स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर मिल सकें। उन्होंने नशे के खात्मे हेतु सख्त कानून बनाने और पिछली अकाली सरकार की तर्ज पर जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ करने की बात भी कही।







