लुधियाना में एक महिला प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर ने सराभा नगर स्थित जिम मालिक पर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर इल्जाम लगाए हैं। महिला का इल्जाम है कि पार्टी के बीच हुए विवाद के पश्चात जिम मालिक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। शिकायत

शिकायतकर्ता गुल मल्होत्रा (27) ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनकी अपनी डेकोर फर्म भी है। उन्होंने वर्ष 2025 में लुधियाना में डी कार्वे नाम से जिम जॉइन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात जिम मालिक से हुई। महिला के मुताबिक, जिम मालिक उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करता था। दोनों परिवारों के बीच भी जान-पहचान हो गई थी।

एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी के बीच घटना

विज्ञापनIn-Article Banner

महिला ने शिकायत में जानकारी दी कि अक्टूबर, 2026 में उन्होंने डी कार्वे से जुड़े आयोजनों के अलावा स्वतंत्र रूप से भी इवेंट होस्ट करने का निर्णय किया था। इसी सिलसिले में 7/8 नवंबर 2026 की रात एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी की पूरी डेकोरेशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी।

किचन के बाहर बालकनी की तरफ ले गया

महिला के मुताबिक, रात करीब 11 बजे वह पार्टी में पहुंचीं और तकरीबन 30-40 मिनट तक वहां सामान्य माहौल रहा। रात करीब 1 से 1:30 बजे जब वह घर जाने की तैयारी कर रही थीं, उस समय जिम संचालक शिवा सचदेवा भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि उन्हें किचन के बाहर बालकनी की तरफ ले जाया गया। जब महिला ने उनके साथ कारोबार नहीं करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया।

मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी इल्जाम लगाया

शिकायतकर्ता का इल्जाम है कि इसी बीच उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। उनके बाल खींचे गए और शरीर पर चोटें पहुंचाई गईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी इल्जाम लगाया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

महिला ने बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से अभियुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर 5 के एसएचओ हमराज सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रकरण की जांच कर रहे है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर