फाजिल्का जिले में जलालाबाद नगर के साथ लगते ग्राम कन्नलांवाला झुग्गे में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में अकेली रह रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वारदात के बीच घर से लगभग 40 से 50 हजार रुपए की नकदी, सोने

कहा जा रहा है कि बुजुर्ग के हाथ पांव बांध कर उसकी गला घोंट हत्या कर दी गई। मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि प्रकरण मे छानबीन शुरू कर दी गई है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु मृतक के शव का पोस्टमार्टम कारवाया जा रहा है।

घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला

विज्ञापनIn-Article Banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना जलालाबाद के DAV कॉलेज के बिल्कुल नजदीक स्थित ग्राम कन्नलांवाला झुग्गे की है। मृतका के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी माता घर में अकेली रहती थीं। उनके पास घर में 40 से 50 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और अन्य गहने मौजूद थे।

आरोप है कि बीती रात अज्ञात लोग घर में घुसे, लूटपाट की और बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का सरकारी चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

वारदात में नशेड़ियों का हाथ होने की आशंका

गांववासियों ने क्षेत्र में नशे की बढ़ती बिक्री को लेकर फिक्र जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में बाहरी लोग मोटरसाइकिलों पर लगातार आते-जाते रहते हैं और क्षेत्र में नशे का कारोबार भी बड़े स्तर पर चल रहा है।

ग्रामीणों ने इस वारदात के पीछे नशेड़ियों का हाथ होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस दर्दनाक घटना के पश्चात क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अब प्रश्न यह है कि घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या और लूटपाट को अंजाम देने वाले अभियुक्त कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएंगे?

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर