मानसा के सिविल चिकित्सालय में देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब पुलिस एक व्यक्ति को शराब के नशे में अस्पताल लेकर पहुंची। आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही व्यक्ति ने इमरजेंसी गेट की तोड़फोड़ शुरू कर दी।

उसने ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर और डस्टबिन सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इसके पश्चात उसने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल सर्जन मानसा ने बताया कि बीती रात पीसीआर कर्मी भीम सिंह नामक व्यक्ति को शराब के नशे में सिविल चिकित्सालय लेकर आए थे। चिकित्सालय पहुंचने के पश्चात उसने हंगामा शुरू कर दिया और इमरजेंसी गेट को नुकसान पहुंचाया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर, डस्टबिन और अन्य सामान की भी तोड़फोड़ की। इसी बीच उसने चिकित्सक के साथ भी बदतमीजी की।

विज्ञापनIn-Article Banner

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

घटना के पश्चात चिकित्सालय प्रशासन की ओर से प्रकरण की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर