- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Drug Supplier Arrested | Police Raid Sector 44 Kaku Network
चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की छानबीन के तहत पुलिस ने मंगलवार देर रात सेक्टर-44 से एक युवक को हिरासत में लिया। रात लगभग 12 बजे सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई। युवक की पहचान काकू के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है क
सेक्टर-44 में अकेला रहता था युवक
सूत्रों के अनुसार, काकू सेक्टर-44 में अकेला रहता था, जबकि उसके माता-पिता पंजाब में रहते हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के पश्चात उसके मोबाइल फोन और संपर्कों की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
क्लबों से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की भी जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले नशे की सप्लाई करता था या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे नशा कहां से मिलता था और वह नगर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। सूत्रों के मुताबिक, उसके कुछ क्लबों से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, क्लबों में नशे की सप्लाई से उसकी भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।







