- Hindi News
- Local
- Punjab
- Gurdaspur
- Gurdaspur Theft News | Farmer House Burgled In Dorangla; Gold Stolen
गुरदासपुर जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने एक अन्नदाता के घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय अन्नदाता रविंदर सिंह फसल बेचने मंडी गया था और परिवार के अन्य सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। घर में मात्र उसकी बुजुर्ग मां मौजूद थी।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने कमरों में रखी अलमारियां और बेड खंगाले और गहने-नकदी लेकर फरार हो गए।
कमरों में बिखरा मिला सामान
चोरी का पता रविंदर सिंह के बेटे के घर पहुंचने पर चला। उसने देखा कि कमरों का सामान बिखरा था, बेड खुले थे और अलमारियों का सामान इधर-उधर पड़ा था। उसने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। जांच में घर से गहने और नकदी गायब मिले।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जानकारी मिलने पर थाना दोरांगला के प्रभारी प्रथम पठानिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पठानिया ने जानकारी दी कि फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
किसान संगठनों के नेताओं और गांव के सरपंच करमजीत सिंह मिंटू ने कहा कि दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी करना चिंताजनक है। उनके मुताबिक, चोर लाखों रुपए के गहने और नकदी ले गए।







