जालंधर के भार्गव कैंप इलाके के प्रमुख बाजार में स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, किंतु घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुख की बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार और आसपास के लोग

मंदिर में जोत जलाने से भड़की आग

मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य घर के मंदिर में जोत जलाकर नीचे चाय पीने आए थे। इसी दौरान ऊपर दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

मोहल्ले वालों ने दिखाई समझदारी

फायर ब्रिगेड को तुरंत जानकारी दी गई, लेकिन संकरी गलियों और बाजार में दुकानों के बाहर रखे अतिक्रमण (बेंच और सामान) की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में वक्त लगा। गाड़ी दूर ही खड़ी रह गई। ऐसे में मोहल्ले के युवाओं और पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाई। लोगों ने अपने घरों की टंकियों और बाल्टियों से पानी डालकर फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

मुसीबत के वक्त हुई चोरी

आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की जल्दबाजी में परिवार ने अपने बैग और जरूरी सामान बाहर खड़े लोगों को पकड़ाया था। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी ने ₹20,000 की सैलरी, जरूरी पहचान पत्र, सोने के जेवर और नवीन मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इस चोरी ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है।स घटना की खबर मिलते ही स्थानीय कौंसलर और भार्गव कैंप थाने के एसएचओ (SHO) घटनास्थल पर पहुंचे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर