शहर के मानसा रोड पर बुधवार सुबह जस्सी चौक के पास एक निजी बस और स्विफ्ट कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बुधवार सुबह एक निजी ट्रांसपोर्ट फर्म की बस बठिंडा की ओर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। जब दोनों वाहन जस्सी चौक के पास पहुंचे तो बस के आगे एक तेल टैंकर चल रहा था। टैंकर की वजह से रास्ता बाधित होने पर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे आ रही बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के पश्चात आसपास मौजूद लोगों ने फौरन कार चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई।
बठिंडा में बस और कार की जबरदस्त टक्कर:जस्सी चौक के पास ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
शहर के मानसा रोड पर बुधवार सुबह जस्सी चौक के पास एक निजी बस और स्विफ्ट कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया।
EEditor
11 नव॰ 2026, 01:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






