- Hindi News
- Local
- Punjab
- Sangrur
- Income Tax Raid In Didba | Sangrur Businessman Premises Searched
संगरूर के दिड़बा में कारोबारी के ठिकानों के बाहर खड़ी इनकम टैक्स विभाग की गाड़ियां।
पंजाब के संगरूर जिले के दिड़बा में इनकम टैक्स महकमा ने गुरुवार सुबह रेड की। महकमा की टीमों ने दिड़बा के एक बड़े कारोबारी से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर अफसरों की छानबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीमें कारोबारी के ठिकानों के अलावा उसके करीबियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के यहां भी छानबीन कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
दूसरे इलाकों में भी छापेमारी की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स महकमा की कार्रवाई सिर्फ दिड़बा तक सीमित नहीं है। जिले के बाहर किसी अन्य इलाके में भी छापेमारी किए जाने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि, इस रिश्ते में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कार्रवाई के कारणों पर सस्पेंस
फिलहाल महकमा की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रेड किस मामले या शिकायत के आधार पर की जा रही है। न ही कारोबारी या उससे जुड़े अन्य लोगों के नामों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। महकमा की कार्रवाई जारी है और विस्तृत जानकारी हेतु आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।







