लुधियाना में साउथ सिटी में BMW कार के अंदर मृत मिले 30 वर्षीय कारोबारी पुलकित पोपली की मृत्यु के प्रकरण में पोस्टमॉर्टम दौरान अहम खुलासा हुआ है।

सूत्रों अनुसार पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। गोली माथे के बीचों-बीच लगी और सिर के आर-पार हो गई। डॉक्टरों को मृतक के शरीर पर खींचातानी या किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

3 दिन पहले पुलकित का शव उसकी BMW कार में ड्राइविंग सीट के बगल में पड़ा मिला था। शुरुआती पड़ताल में ही पुलिस को प्रकरण आत्महत्या का लग रहा था। गोली .45 बोर के लाइसेंसी हथियार से चली थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

माथे के बीचों-बीच लगी थी गोली

सूचना के अनुसार, गोली कारोबारी के माथे के बिल्कुल बीचों-बीच लगी थी। गोली सिर को पार करते हुए दूसरी तरफ निकल गई। पोस्टमॉर्टम के बीच डॉक्टरों को शरीर पर किसी प्रकार के संघर्ष, खींचातानी या अन्य चोट के निशान नहीं मिले।

सुबह से लापता था कारोबारी

पुलकित पोपली किचलू नगर के नजदीक ऋषि शहर का रहने वाला था। वह एक बच्चे का पिता था। वह सुबह से घर से लापता था। परिजनों ने थाना सलेम टाबरी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

PCR टीम को कार में मिला था शव

पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडोवाल की तरफ से PAU फिरोजपुर रोड की ओर आते समय टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक BMW कार खड़ी है। घटनास्थल पर पहुंची PCR टीम ने कार के अंदर खून से लथपथ कारोबारी का शव देखा। उसके माथे पर गोली लगी हुई थी। इसके बाद आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन आरंभ की।

मोबाइल और CCTV फुटेज की भी जांच

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था। इसके जरिए उसकी आखिरी वार्ता और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी चेक की लेकिन उसमें भी पुलकित अकेला ही गाड़ी में नजर आया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर