बरनाला में घर का दरवाजा तोड़ घर में घुसे हमलावरों ने युवक पर छह राउंड फायर कर दिए। इनमें से एक गोली युवक की जांघ में लग गई। गोली लगते ही युवक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसे गांववासियों ने चिकित्सालय पहुंचा। डाक्टरों ने युवक को फिल्हाल खतरे से बाहर कहा है। परिजनों ने ग्राम के कुछ लोगों पर साजिश रचने का इल्जाम लगाया है। हमले दौरान अमनदीप की गर्भवती पत्नी घर पर मौजूद थीं। सब-इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने घायल के बयान दर्ज कर लिए है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। क्या है पूरा प्रकरण अमनदीप के पिता परमजीत सिंह पम्मी निवासी ग्राम कालेके ने जानकारी दी कि नशे के खिलाफ उनके बेटे ने अपने साथियों सहित निगरानी दस्ता बनाया हुआ है। शनिवार सुबह उनकी टीम ने नशीले पदार्थों सहित कुछ सप्लायरों को पुलिस को पकड़वाया था। जैसे ही वह बयान देकर घर पहुंचा तो इतने में ही कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुस गए और उसपर छह राउंड फायर कर दिए। उन्होंने गांव के कुछ युवकों पर हमले की साजिश रखने का आरोप लगाया है।
बरनाला में युवक पर घर में घुसकर की फायरिंग:6 में से एक गोली जांघ में लगी, नशा तस्करों को पकड़वाया था
बरनाला में घर का दरवाजा तोड़ घर में घुसे हमलावरों ने युवक पर छह राउंड फायर कर दिए। क्या है पूरा प्रकरण अमनदीप के पिता परमजीत सिंह पम्मी निवासी ग्राम कालेके ने जानकारी दी कि नशे के खिलाफ उनके बेटे ने अपने साथियों सहित निगरानी दस्ता बनाया हुआ है।
EEditor
7 नव॰ 2026, 08:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






