- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Fire Incident | Ladochakk Stubble Burning Protest Against Admin
पठानकोट के लाडोचक्क क्षेत्र में दिवाली और त्योहारी सीजन के बीच उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शरारती तत्वों द्वारा जान बूझकर आतिशबाजी व पटाखों की चिंगारी से गुज्जर डेरे के पास रखी पराली (सूखे चारे) के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही
लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। परंतु, न तो वहां दमकल की गाड़ियां पहुंची और न ही पुलिस। लोग 4 घंटे बाल्टियों-पाइपों से पानी फैंकते रहे। लेकिन, आग ने लाखों की लागत से खरीदी सारी पराली जलकर राख हो गई। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और गरीब परिवार हेतु मुआवजे की मांग रखी है।
पड़ोसियों की आतिशबाजी बनी तबाही की वजह
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला जीना निवासी लाडोचक्क ने रोते-बिलखते हुए कहा कि उनके पति की मौत हो चुकी है और वे अत्यंत गरीब व बेसहारा हालत में अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि वे और उनके परिवार के सदस्य कड़ी मेहनत करके पशुओं हेतु पराली जुटाकर लाए थे। लेकिन सामने स्थित कोठी वालों ने जब आतिशबाजी व पटाखे चलाए, तो एक जलता हुआ पटाखा सीधे उनके पराली के ढेर पर आ गिरा। देखते ही देखते पूरी पराली धू-धू कर जलने लगी और मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला का कहना है कि वे अब अपने बच्चों और मवेशियों के भरण-पोषण हेतु पूरी प्रकार बेबस हो चुकी हैं।
लाखों का चारा जलकर राख, 40 हजार प्रति ट्राला नुकसान
स्थानीय निवासी शफी ने मौके की स्थिति बयां करते हुए जानकारी दी कि करीब 10 एकड़ खेत की पराली और करीब 5 ट्राले चारे के ढेर जमा करके रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इस समय चारे के एक ट्राले की कीमत करीब ₹40 हजार (करीब ₹60 प्रति मन/क्विंटल के हिसाब से) बैठती है। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक हानि पहुंची है। शफी ने बताया कि आसपास कई अन्य रिहाइशी मकान और मवेशियों के डेरे भी स्थित हैं, यदि आग समय रहते काबू न पाई जाती तो पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था।
प्रशासन और फायर ब्रिगेड की नाकामी पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की सुस्ती पर तीखा आक्रोश जाहिर किया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने इल्जाम लगाया कि आग लगने की जानकारी देने के बाद भी न तो समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और न ही पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी जायजा लेने आया।
ग्रामीणों ने बताया कि वे पूरी प्रकार से पशुपालन और दूध के कारोबार पर निर्भर हैं। यदि प्रशासन ऐसे संकट के समय सहायता नहीं करेगा, तो गरीब लोग कहां जाएंगे।
मुआवजे और सुरक्षा की गुहार
पीड़ित परिवार और ग्राम वासियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित बेसहारा विधवा महिला और उसके परिवार को हुए नुकसान का फौरन आकलन कर उचित सरकारी मुआवजा दिया जाए। आग लगाने वाली शरारत करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में रिहाइशी इलाकों के पास इस प्रकार लापरवाही से पटाखे चलाने वालों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार का आशियाना या रोजगार तबाह न हो।







