गोल्डन टेंपल में भव्य आतिशबाजी और हाथ में फूलझड़ी लेकर उसे घूमातीं मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट।

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। शाम होते ही लोगों ने घरों में दीप जलाए और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की। अंधेरा होते ही पटाखे फोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। बाजारों और घरों में भी त्योहार क

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई नेताओं ने अपने-अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। वहीं, हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट हाथ में फूलझड़ी लेकर घूमती नजर आईं।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस दौरान मोहाली के जीरकपुर में पटाखा मार्केट में अचानक आग लग गई। जिससे स्टॉल पर बिक्री हेतु रखे पटाखे आग में जल गए। आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। इसके साथ यहां एक गैराज में भी आग लग गई। इसमें कई कारें जल गईं।

वहीं, जालंधर में भी देर रात मार्केट में पटाखों की दुकान को आग लग गई। जिससे मार्केट में अफरातफरी मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई।

सिख समुदाय ने बंदी छोड़ दिवस मनाया। इसको लेकर अमृतसर में गोल्डन टेंपल को भव्य तरीके से सजाया गया। रात को यहां एक लाख दीये जलाए गए। साथ ही भव्य आतिशबाजी की गई।

दिवाली सेलिब्रेशन के PHOTOS…

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार के साथ मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर