अमृतसर में पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से एक एएसआई की जान चली गई। मृतक की पहचान एएसआई जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह अमृतसर के तरनतारन रोड क्षेत्र का निवासी था। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह अपना पिस्टल साफ करने लगा। कहा जा रहा है कि पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो सिर के पास जा लगी। गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों से जुड़ी अन्य सूचना जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे पिस्टल साफ करते वक्त हुए हादसे के रूप में देखा जा रहा है। यह खबर अपडेट कर रहे हैं।
अमृतसर में गोली लगने से ASI की मौत:पिस्टल साफ करते हादसा; ड्यूटी पर जाते वक्त गले के पास लगी
अमृतसर में पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से एक एएसआई की जान चली गई। मृतक की पहचान एएसआई जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
EEditor
13 नव॰ 2026, 03:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






