- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Bypoll Update | Baghapurana Dharmkot Nagar Council Election List
मोगा जिले की बाघापुराना और धर्मकोट नगर काउंसिल के सदस्य उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के स्थान तय कर दिए गए हैं। चुनाव आयोजन भी जारी कर दिया गया है।
डीसी सागर सेतिया ने बताया कि बाघापुराना नगर काउंसिल के वार्ड 1 से 15 तक के प्रत्याशी सचिव मार्केट कमेटी कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए निहाल सिंह वाला के एसडीएम को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
धर्मकोट नगर काउंसिल के वार्ड 1 से 7 तक के प्रत्याशी एसडीएम धर्मकोट के अदालत रूम में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए धर्मकोट के एसडीएम को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।
बाघापुराना में 20 और धर्मकोट 7 मतदान केंद्र बनाए गए
बाघापुराना के 15 वार्डों हेतु 20 मतदान केंद्र और धर्मकोट के 7 वार्डों हेतु 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों नगर काउंसिलों के कुल 22 वार्डों में 27 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।
डीसी ने जानकारी दी कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने हेतु जिला प्रशासन ने आवश्यक इंतजाम किए हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







