मांगों को लेकर जगराओं में किसानों ने एसडीएम कार्यालय के गेट पर धरना देकर रास्ता बंद कर दिया।

लुधियाना जिले के जगराओं में धान खरीद और लिफ्टिंग में देरी से अन्नदाताओं के साथ मजदूरों की परेशानी भी बढ़ रही है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा ने 13 नवंबर (आज ) को एसडीएम कार्यालय के गेट पर धरना देकर रास्ता बंद कर दिया। कृषकों ने प्रशा

वहीं, मंडियों में खरीदा गया धान समय पर नहीं उठने से मजदूरों को उसकी रखवाली करनी पड़ रही है। उन्हें धान चोरी होने और खुले में सूखने से वजन कम होने का डर सता रहा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

धरने में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आढ़ती एसोसिएशन पहले ही एसडीएम से लेकर उच्च अफसरों तक मांगपत्र दे चुकी है। मामला विधायक के ध्यान में भी है।

इस पर कृषक नेता कमलजीत खन्ना ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक इन दिनों टिकट के नशे में झूम रही हैं। उन्हें किसानों और मजदूरों की समस्याएं कहां दिखाई देंगी।

नमी की सीमा बढ़ाने और बंद मंडियां खोलने की मांग

किसानों ने धान में नमी की निर्धारित सीमा 17% से बढ़ाकर 20% करने की मांग की। उनका कहना है कि मौजूदा शर्त की वजह से फसल बेचने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा पंजाब में 400 से अधिक मंडियां बंद किए जाने पर भी विरोध जताया। यूनियन ने इन मंडियों को दोबारा शुरू करने की मांग की, ताकि कृषकों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

खुले में पड़ा धान, मजदूरों को रखवाली की फिक्र

मंडियों में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग नहीं होने से मजदूरों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्हें धान की रखवाली करनी पड़ रही है। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय तक धान खुले में पड़ा रहने से चोरी होने और धूप में सूखने की वजह से वजन घटने का डर रहता है।

नुकसान होने पर जवाबदेही की फिक्र भी बनी रहती है। कृषकों और मजदूरों ने प्रशासन से शीघ्र लिफ्टिंग करवाने और खरीद व्यवस्था में आ रही दिक्कतें दूर करने की मांग की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट