हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनोट कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर दिए वक्तव्य पर विवाद में फंस गई है। रिटायर्ड कैप्टन ने इस मामले में हिमाचल के DGP को शिकायत देकर कंगना रनोट के खिलाफ FIR की मांग की है।

रिटायर्ड कैप्टन का कहना है कि कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। जिसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर आपत्तिजनक और भ्रामक बातें कहीं।

यही नहीं, कंगना ने सोनिया गांधी को रहस्मयी महिला तक बता दिया। हालांकि इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर अभी हिमाचल के DGP की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

जानिए, रिटायर्ड कैप्टन से शिकायत में क्या बताया

  • ऐसी पोस्ट से अशांति का खतरा: अतुल शर्मा ने संजय गांधी की मौत के पश्चात मेनका गांधी को परिवार के आवास से बाहर निकाले जाने से संबंधित पोस्ट में किए गए दावे पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां राजनीतिक असहमति से आगे बढ़कर सार्वजनिक वैमनस्य और अशांति पैदा कर सकती हैं।
  • अपुष्ट और भड़काऊ दावों की इजाजत नहीं देता संविधान: शिकायत में कहा गया है कि संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, मगर इसके तहत अपुष्ट और भड़काऊ दावों को प्रसारित करने की खुली छूट नहीं मिलती।
  • 4 धाराओं में FIR की मांग की: उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 196, 197 और 353 के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत FIR दर्ज करने का आग्रह किया है।

सबूत सुरक्षित रखने की मांग की: कैप्टन अतुल शर्मा ने पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक पड़ताल करवाने, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और उसकी प्रामाणिकता की पड़ताल करने की मांग की है।

अब जानिए, कंगना ने पोस्ट में क्या-क्या कहा था

पहला बयानः राजीव गांधी की हत्या वाले दिन साथ नहीं गई थीं सोनिया कंगना रनोट ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक सोशल मीडिया पोस्ट रीशेयर की, जिसमें लिखा था कि जिस दिन राजीव गांधी की हत्या हुई, वह उस दिन सोनिया को साथ ले जाना चाहते थे, परंतु वह नहीं गईं।

इसके पश्चात कंगना ने लिखा, सोनिया गांधी की बायोग्राफी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसी है। इसमें उन्होंने बताया है कि राजीव गांधी की हत्या वाले दिन वह उनके साथ क्यों नहीं गई थीं।

उन्होंने इसकी वजह थकान और सुस्ती जैसी समस्याएं बताई थीं। अब हमें पता चल गया कि राहुल गांधी को अपनी मां से ही खुद को मुश्किल में डालने की यह कला विरासत में मिली है।

दूसरा बयानः कमाई नहीं, तो सोनिया गांधी दुनिया की अमीर महिला कैसे बनीं कंगना ने अगली पोस्ट में लिखा, बिना जिंदगी में एक पैसा कमाए, वह 1991 में दुनिया की सबसे अमीर महिला कैसे बन गईं? क्या उनके नाम पर स्विस बैंक खातों में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम जमा थी? वाह।

परिवार के समस्त लोगों की अचानक मृत्यु के पश्चात सहानुभूति पाने वाली एक गरीब इटेलियन विधवा अरबपति बन गईं? उनकी बायोग्राफी इन सवालों का जवाब क्यों नहीं देती?

तीसरा बयानः राजीव गांधी और मेनका गांधी के रिश्ते पर प्रश्न कंगना ने सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का सिमी गरेवाल को दिया हुआ इंटरव्यू री-पोस्ट किया, जिसमें मेनका ने कहा था कि उन्हें परिवार के साथ खाने के टेबल पर बैठने की इजाजत भी नहीं थी।

इस पर कंगना ने लिखा, ‘मेनका कहती हैं कि वह और इंदिरा गांधी, दोनों एक तीसरे व्यक्ति के कारण पीड़ित थीं। वह तीसरा व्यक्ति कौन था? 22 वर्ष की मेनका विधवा हो गई थीं।

मेनका को परिवार की मेज पर साथ बैठने की अनुमति नहीं थी और उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। सोनिया गांधी ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि क्योंकि उनके विपक्षी दलों में दोस्त थे।’

‘लेकिन हर कोई जानता है कि राजीव गांधी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने हेतु मजबूर किया गया था। तो फिर मेनका को परिवार से बाहर कौन करना चाहता था?’

कंगना आगे लिखती हैं कि मेनका इस बात से हैरान थीं क्योंकि परिवार के बाकी समस्त लोग मरने वाले थे और उन्हें लगता था कि यह उनके परिवार से छुटकारा पाने का एकमात्र रास्ता था।

चौथा बयानः सोनिया के आने के पश्चात कई मौतें होना संयोग सोनिया गांधी की बुक रिलीज होने के पश्चात कंगना ने लिखा था, 'फिल्म 'इमरजेंसी' हेतु मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी रिसर्च की थी। इस दौरान एक बात मेरी समझ से बाहर रही।

एक रहस्यमयी विदेशी महिला गांधी परिवार में आती है। इसके पश्चात इंदिरा गांधी की हत्या हो जाती है। फिर प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार संजय गांधी और राजीव गांधी की भी हत्या हो जाती है।

इन घटनाओं के पश्चात प्रधानमंत्री पद की दावेदार के रूप में केवल एक व्यक्ति बचती हैं और वह हैं सोनिया गांधी। लोगों ने इस बात पर भी ध्यान नहीं दिया कि ये कितने सभी संयोग एक साथ हुए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट