होशियारपुर जिले की मुकेरियां विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने सरबजीत सिंह साबी को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद पार्टी नेता जीएस मुल्तानी ने 16 नवंबर को समर्थकों की मीटिंग बुलाई है।

मुल्तानी मुकेरियां सीट से टिकट के दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से उन्होंने आम आदमी पार्टी हेतु काम किया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की।

मुल्तानी के अनुसार, सोशल मीडिया और अलग-अलग सर्वे में उनका नाम सबसे ऊपर था। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया।

विज्ञापनIn-Article Banner

समर्थकों से राय लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे

उन्होंने समर्थकों और हलके के लोगों की राय लेकर आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। मीटिंग सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे पेपर मिल के पास लोटस वैली पैलेस (Lotus Valley Palace) में होगी।

मुल्तानी ने समर्थकों, बहनों-भाइयों और हलके के लोगों से मीटिंग में आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चर्चा के पश्चात लोगों की राय के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा। मीटिंग के बाद मुल्तानी पार्टी में बने रहने या कोई दूसरा राजनीतिक रास्ता चुनने पर निर्णय कर सकते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट