- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Punjab AAP Leader Sukhdeep Singh Chhina Resigns Over Sonia Mann Ticket | Controversy
पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेजा है।
पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर एवं नशा मुक्ति मोर्चा के हलका कोऑर्डिनेटर सुखदीप सिंह छीना ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के साथ पिछले 13 वर्षों से जुड़े हुए थे और उन्होंने पार्टी व सरकार की नीतियों सहित नशे के खिलाफ आम लोगों को जागरूक करने हेतु इलाका के घर-घर तक पहुंच बनाई थी।
छीना ने बताया कि पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज डॉ. सोनिया मान की गलत नीतियों की वजह से पार्टी के शुरुआती सदस्यों और कार्यकर्ताओं में निराशा है, जिसके चलते वे अपने घरों में बैठे हैं।
छीना ने आम आदमी पार्टी के हाईकमान से मांग की कि पार्टी द्वारा विधानसभा इलाका राजासांसी से घोषित प्रत्याशी सोनिया मान के टिकट पर पुनर्विचार किया जाए और क्षेत्र के किसी योग्य तथा विजय दर्ज करने वाले कार्यकर्ता को ही पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाए।
छीना ने दावा किया कि यदि आम आदमी पार्टी की ओर से राजासांसी के प्रत्याशी पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आने वाले वक्त में बड़ी संख्या में 'आप' कार्यकर्ता और नेता पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







