गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) का चार दिवसीय अंतर-जोनल युवक मेला गुरुवार को पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया। श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना साल को समर्पित यह मेला 15 नवंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न जोनों के कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. करमजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा का मकसद मात्र किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। यह मेला युवाओं को नगर की गौरवशाली ऐतिहासिक व आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है।

विशेष अतिथि डीसीपी अमृतसर जसकरणजीत सिंह तेजा ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ने बताया कि दशमेश ऑडिटोरियम, गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर, संगत हॉल और कॉन्फ्रेंस हॉल में गायन, संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित व लोक कलाओं के मुकाबले एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट