अमृतसर| चौंक पासियां स्थित मंदिर श्री जय कृष्णियां में गोवर्धन पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन में गिरिराज गोवर्धन का पंचामृत से अभिषेक कराया गया और पूजन-अर्चन की विधियां संपन्न कराई गईं। इस घटनास्थल पर मंदिर संचालक डॉ. सागर मुनि शास्त्री एवं महंत डॉ. गोपीराज बाबा शास्त्री कारंजेकर ने गोवर्धन कथा का वर्णन करते हुए बताया कि द्वापर युग में भक्तों के कल्याण हेतु भगवान श्री कृष्ण ने सात कोस के पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर देवराज इंद्र को अपने ईश्वरत्व का बोध कराया था। ज्ञान सत्र के बाद ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। आयोजन में मंदिर की प्रधान अंजना लूथरा, अरुण चौहान, नीलम महाजन, महात्मा योगीराज और रानी बाई उपस्थित रहे।