- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Punjab Verka Milk Price Hike | Ludhiana Dairy Rates Increase Update
पंजाब में वेरका ने दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।
लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के आदेश के अनुसार वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट 1 से 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं।
इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर से दूध की दामों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।
पैकेट पर पुराना रेट ही छपा होगा वेरका प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनके पास पुरानी पैकेजिंग (पॉलीथिन फिल्म) का पुराना स्टॉक मौजूद है। जब तक यह स्टॉक समाप्त नहीं होता, तब तक दूध के पैकेट पर पहले वाले पुराने रेट ही छपे आएंगे।
हालांकि, ग्राहकों को भुगतान नवीन रेट लिस्ट के मुताबिक ही करना होगा। इसके लिए सभी डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों को अपनी दुकानों पर नवीन रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।
अमूल और मदर डेयरी ने क्यों बढ़ाए कीमत अमूल की मूल संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के अनुसार, पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे, मक्का व पशु आहार की कीमतें बढ़ी हैं। इसके साथ ही पैकेजिंग सामग्री और ईंधन महंगा होने से परिवहन व सप्लाई का खर्च भी बढ़ गया है।
फर्म के मुताबिक, उपभोक्ताओं की ओर से चुकाए गए प्रत्येक रुपए में से लगभग 80 पैसे दूध उत्पादक अन्नदाताओं को मिलते हैं। दूध खरीद की लागत बढ़ने की वजह से किसानों को उनकी उपज का उचित कीमत देने हेतु ही कीमतों में संशोधन किया गया है। मदर डेयरी ने भी इसी तर्ज पर अपने रेट बढ़ाए हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







