- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- The Goods Train Remained Stationary At Shivala Gate For One And A Half Hours. Due To Lack Of Access, People Were Passing Under The Train.
शिवाला फाटक पर वीरवार सुबह एक मालगाड़ी डेढ़ घंटे तक खड़ी रहने से लोगों की आवाजाही पूरी प्रकार ठप हो गई। सुबह लगभग 8 बजे से 9:30 बजे तक मालगाड़ी फाटक के बीचों-बीच खड़ी रही। रास्ता बंद होने की वजह से ड्यूटी और काम पर जाने वाले लोगों के साथ शिवाला मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालु भी फंस गए। जल्दबाजी और रास्ता न मिलने की वजह से कई लोग जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे और बीच से निकलने लगे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।
इसी बीच अगर ट्रेन अचानक चल पड़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मालगाड़ी खड़ी रहने से हुसैनपुरा चौक से शिवाला फाटक और शिवाला बाग भाइयां की तरफ आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। फाटक के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
आस-पास के लोगों और दुकानदारों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। शिवाला फाटक पर आए दिन इसी प्रकार ट्रेनों को रोक दिया जाता है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







