- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Woman Murder Case | Brutal Killing Near Police Headquarters
चंडीगढ़ में सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय के पास महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस मुख्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर महिला का शव मिला। हमलावर ने पत्थरों से महिला का सिर कुचल दिया।
शुक्रवार सुबह राहगीर की नजर शव पर पड़ी तो उसने पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के हाथ पर बने टैटू में ‘शिखा यूपी’ लिखा हुआ है।
इसी सुराग के आधार पर भी उसकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
सिर पर पत्थर से अनेक वार प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से अनेक वार किए गए थे। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिला। हालांकि, हत्या किस वक्त और किन परिस्थितियों में हुई, यह पड़ताल के पश्चात ही स्पष्ट हो सकेगा।
CCTV फुटेज से हमलावर तक पहुंचने की कोशिश पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी संभावना है, ताकि यह पता चल सके कि महिला वहां कब पहुंची थी और वारदात के समय आसपास कौन मौजूद था।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







