- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala NRI House Theft Case | Cook Arrested From Kurukshetra
कपूरथला के डीसी चौक के पास NRI के घर से कीमती सामान चोरी करने के प्रकरण में पुलिस ने 2 आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घर में लगभग 15 वर्ष से खाना बनाने वाला कुक प्रकाश सिंह मुख्य आरोपी है। पुलिस ने चोरी का कुछ
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि शिकायतकर्ता बलजीत सिंह के अनुसार, प्रकाश सिंह मोहल्ला अमन नगर, डीसी चौक के पास रहता था। वह मौजूदा समय में उत्तराखंड के टिहरी का निवासी है और लगभग 15 साल से बलजीत सिंह के घर खाना बनाने का काम कर रहा था।
कार समेत घर का कीमती सामान मिला चोरी
शिकायत के अनुसार, 9 नवंबर को बलजीत सिंह, मोहल्ला जट्टपुरा निवासी राजबीर सिंह के साथ डीसी चौक स्थित घर पहुंचे। वहां प्रकाश सिंह अपने परिवार और साले के साथ नहीं मिला।
घर की छानबीन में एलसीडी, स्कूटी, फ्रिज, पीतल के बर्तन, क्रॉकरी, एसी, कार, कपड़े, कूलर, गैस सिलेंडर, विदेशी कपड़े और चांदी की शील्ड समेत कीमती सामान गायब मिला।
दोनों को कुरुक्षेत्र से किया गिरफ्तार
सिटी थाना पुलिस ने छानबीन के पश्चात कुरुक्षेत्र से प्रकाश सिंह और मदनलाल के बेटे गंभीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है।
पुलिस बाकी सामान की तलाश कर रही है और प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







