कांगड़ा जिले में सीआईए टीम ने एचआरटीसी बस से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक महिला और पंजाब के 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त चंबा से मनाली जा रही बस में सवार थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सीआईए कांगड़ा की टीम गगल थाना इलाका में बनोई पुल के पास गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चंबा-मनाली रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस (एचपी-73-4443) को छानबीन हेतु रोका गया।

बस को रोककर ली तलाशी

विज्ञापनIn-Article Banner

मुसाफिरों की तलाशी के दौरान दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच करने पर उनके कब्जे से 50.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पालमपुर निवासी 29 वर्षीय मोनिका देवी और पंजाब के तरनतारन निवासी 18 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ कालू के रूप में की है। दोनों को घटनास्थल पर हिरासत में ले लिया गया।

गगल थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

गगल थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि अभियुक्त चिट्टा कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट