भास्कर न्यूज | अमृतसर जलियांवाला बाग के मुख्य प्रवेश द्वार पर बनी पुलिस पोस्ट पिछले लगभग 15 दिन से बंद पड़ी है। यहां तैनात रहने वाले 5 पुलिस मुलाजिमों को भी वापस बुला लिया गया है। अब पोस्ट के गेट पर ताला लटका रहता है। ऐसे में किसी आपराधिक घटना या आपा

दैनिक भास्कर ने मौका-ए- मुआयना किया तो सामने आया कि जलियांवाला बाग में 2 शिफ्टों में कुल 31 निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। इनमें 4 महिला गार्ड भी शामिल हैं। समस्त गार्ड बिना हथियारों के ड्यूटी कर रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस की प्रत्यक्ष तैनाती पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पहले पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से पर्यटकों और आसपास के दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा रहता था। अब पुलिस पोस्ट बंद होने से यह व्यवस्था प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगभग 25 साल पहले जलियांवाला बाग के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक लगभग 10 पुलिस मुलाजिम तैनात रहते थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

पश्चात में इनकी संख्या घटाकर 5 कर दी गई थी। ये मुलाजिम पर्यटकों की सुरक्षा के साथ घटनास्थल पर होने वाली शिकायतों और विवादों में भी मदद करते थे। करीब 15 दिन पहले बचे 5 मुलाजिमों को भी वापस बुला लिया गया। अब पुलिस पोस्ट बंद पड़ी है और वहां कोई मुलाजिम तैनात नहीं है।

बाग से सटी हेरिटेज स्ट्रीट पर लगभग 200 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और स्वॉट टीमों की तैनाती दिखाई देती है। इनकी मुख्य जिम्मेदारी बड़े वाहनों को अंदर जाने से रोकना है। हालांकि, ग्राउंड पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वार पर कोई विशेष चेकिंग व्यवस्था नजर नहीं आई।

ऐसे में सवाल है कि इतनी भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं। बाग में तैनात निजी सुरक्षा गार्डों के अनुसार, 1 नवंबर को करीब पांच पुलिस मुलाजिमों को वापस बुला लिया गया था। इसके बाद से पुलिस पोस्ट पर ताला लगा हुआ है। गार्डों का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन पुलिस की मौजूदगी का अलग प्रभाव होता है।

खाकी वर्दी देखकर असामाजिक तत्व भी गलत कदम उठाने से पहले सोचते हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती से उन्हें खुद भी अधिक सुरक्षा महसूस होती थी। ^जलियांवाला बाग में सुरक्षा हेतु पुलिस की तैनाती की जाएगी। हालांकि, वहां पहले से ही प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात है।

इसके साथ ही जलियांवाला बाग से 50 से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस मुलाजिमों की टुकड़ी भी तैनात रहती है। सुरक्षा के समस्त आवश्यक प्रबंध किए हैं। फिर भी छानबीन करेंगे। -रविंदर पाल सिंह डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी से पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा रहता था। मोबाइल, पर्स या अन्य सामान गुम होने पर भी घटनास्थल पर पुलिस मदद मिल जाती थी। उन्होंने बंद पड़ी पोस्ट को दोबारा खोलने और वहां पुलिसकर्मियों या प्रशिक्षित सुरक्षा बल की तैनाती की मांग की है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट