अमृतसर | वल्ला पुल पर शनिवार शाम ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया जिसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान जोड़ा फाटक निवासी प्रीतराजदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। हादसे के पश्चात चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना

थाना मकबूलपुरा की एसएचओ अमनदीप कौर ने कहा कि ट्रक और बाइक सवार दोनों शहर की ओर आ रहे थे। वल्ला पुल पर बाइक सवार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच बाइक ट्रक से टकरा गई और सवार सड़क पर गिर गया। ट्रक का टायर बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजर गया जिस कारण उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिवार को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के वक्तव्य दर्ज करने के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट